शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) को मिला ठेका

दुनिया में बड़े व्यास पाइपों की दूसरी सबसे बड़ी निर्माता कंपनी वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) को ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका जल परियोजना हेतू 57 के-मीट्रिक टन पाइप की आपूर्ति के लिए प्राप्त हुआ है। इसके पास कुल 1074 के-मीट्रिक टन के ठेके हो गये हैं, जिनका कुल मूल्य 6,400 करोड़ रुपये है। उधर बीएसई में वेलस्पन कॉर्प का शेयर शुक्रवार के 133.35 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 129.00 रुपये पर खुला। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयरों में सपाट 133.35 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!