शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेदांत (Vedanta) ने बढ़ाये एल्युमीनियम उत्पादों के दाम

वेदांत (Vedanta) ने एल्युमीनियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

कंपनी ने इन उत्पादों की कीमतों में 1% का इजाफा किया, जबकि इससे पहले लगातार तीन कटौतियों में संचयी रूप से वेदांत ने करीब 5% दाम घटाये थे। इस घोषणा से कंपनी का शेयर भाव ऊपर चढ़ा है। बीएसई में वेदांत का शेयर शुक्रवार के 298.00 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 295.50 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 312.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.35 बजे वेदांत के शेयरों में 11.10 रुपये या 3.72% की बढ़त के साथ 309.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!