शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कामत होटल्स (Kamat Hotels) के शेयर में जोरदार उछाल

कामत होटल्स (Kamat Hotels) के शेयर में आज 5.50% से अधिक की बढ़त चल रही है।

दरअसल "ऑर्किड" शब्द के ट्रेडमार्क इस्तेमाल को लेकर कामत होटल्स के रोटल ऑर्किड होटल्स के साथ चल रहे विवाद में उच्चतम न्यायालय ने कंपनी के पक्ष में फैसला दिया है। कामत होटल मुंबई और पुणे में दो ऑर्किड होटलों संचालन करती है। उधर बीएसई में कामत होटल के शेयर ने 122.20 रुपये के पिछले भाव के मुकाबले आज 128.90 रुपये पर शुरुआत के बाद 132.95 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ। करीब सवा 10 बजे यह 6.80 रुपये या 5.56% की मजबूती के साथ 129.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!