शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा स्टील, एचडीएफसी, कोल इंडिया, इंडसइंड बैंक और वेलस्पन एंटरप्राइजेज

खबरों के कारण जिन शेयरों पर आज नजर रहेगी उनमें टाटा स्टील, एचडीएफसी, कोल इंडिया, इंडसइंड बैंक और वेलस्पन एंटरप्राइजेज शामिल हैं।

टाटा स्टील - कंपनी अपने कलिंगनगर संयंत्र की क्षमता 23,500 करोड़ रुपये की लागत से बढ़ायेगी।
एचडीएफसी - बोर्ड ने 13,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी।
कोल इंडिया - कोल इंडिया ने 50 रुपये प्रति टन निकास सुविधा शुल्क शुरू किया।
इंडसइंड बैंक - सीसीआई ने भारत फाइनेंशियल के बैंक के साथ विलय को मंजूरी दी।
वेलस्पन एंटरप्राइजेज - वेलस्पन एंटरप्राइजेज इन्फ्रा व्यापार पर ध्यान जारी रखते हुए एनबीएफसी में निवेश नहीं करेगी।
शॉपर्स स्टॉप - बोर्ड ने राजीव सूरी को सीईओ के रूप में नियुक्त किया।
मैक्स वेंचर्स - शेयरधारकों ने पिवेटा एस्टेट के साथ जमीन खरीद सौदे को रद्द करने के लिए मंजूरी दी।
अमारा राजा - कंपनी ने आंध्र प्रदेश में बैटरी इकाई में 700 करोड़ रुपये निेवेश किये।
एनडीटीवी - एनडीटीवी अपनी कर्मचारियों की संख्या में 25% की कटौती करेगी। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!