शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डालमिया भारत (Dalmia Bharat) करेगी इस कंपनी का अधिग्रहण

डालमिया भारत (Dalmia Bharat) एक सीमेंट उत्पादक कंपनी का अधिग्रहण करेगी।

खबरों के अनुसार डालमिया भारत नागपुर में स्थित कर्ज में डूबी मुरली इंडस्ट्रीज को खरीदेगी, जिसके पास 3 एमटीपीए क्षमता वाला एकीकृत सीमेंट विनिर्माण संयंत्र है। खरीदारी सौजे के तहत डालमिया भारत मुरली इंडस्ट्रीज की अधिकतम इक्विटी रद्द करने के साथ ही इसके लेनदारों को 350 करोड़ रुपये का नकद भुगतान करेगी।
उधर बीएसई में डालमिया भारत का शेयर 3,234.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 3,254.40 रुपये पर खुला है। सुबह 10.10 बजे के आस-पास यह 8.00 रुपये या 0.25% की बढ़त के साथ 3,242.75 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!