शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

20% उछाल के साथ आईवीआरसीएल (IVRCL) ऊपरी सर्किट पर

आईवीआरसीएल (IVRCL) का शेयर ऊपरी सर्किट (Upper Circuit) पर पहुँच गया है।

कंपनी ने दो सहायक कंपनियों में पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए सिंगापुर में स्थित क्यूब हाईवेज के साथ 726.18 करोड़ रुपये मूल्य का शेयर खरीद समझौता किया है। सहायक कंपनियों में सलेट टोलवेज और कुमारपलायम टोलवेज शामिल हैं। इस सौदे के 2018 की सितंबर तिमाही से पहले पूरा होने की संभावना है।
उधर बीएसई में आईवीआरसीएल का शेयर 4.21 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 4.60 रुपये पर खुल कर 5.05 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 12.05 बजे के आस-पास यह 0.84 रुपये या 19.95% की मजबूती के साथ 5.05 रुपये के भाव पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!