शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) में जोरदार उछाल

अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के बीच निश्चित बाध्यकारी समझौता हुआ है।

करार के मुताबिक रिलायंस इन्फ्रा ने अदाणी पोर्ट्स को 13,251 करोड़ रुपये में अपने मुम्बई बिजली व्यापार की 100% हिस्सेदारी बेच दी है, जिसमें उत्पादन का एकीकृत व्यापार और शहर के लिए बिजली संचरण और वितरण व्यापार शामिल है। रिलायंस इन्फ्रा ने अनुमोदन के तहत नियामक संपत्ति सहित सौदे का मूल्य 18,800 करोड़ रुपये बताया है। रिलायंस इस सौदे से प्राप्त धनराशि के जरिये अपना ऋण शून्य करके 300 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी बचायेगी। इस खबर से इन दोनों कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल आयी।
बीएसई में अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 204.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 205.50 रुपये पर खुला और 225.30 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 20.45 रुपये या 9.98% की तेजी के साथ 225.30 रुपये पर ही बंद हुआ। वहीं रिलायंस इन्फ्रा का शेयर 43.45 रुपये या 9.30% की बढ़ोतरी के साथ 509.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!