शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) ने रखा सहायक कंपनी में हिस्सेदारी बिकवाली का प्रस्ताव

केनरा बैंक (Canara Bank) ने अपनी हाउसिंग फाइनेंस सहायक कंपनी कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) में हिस्सेदारी बिकवाली की पेशकश की है।

बैंक ने कंपनी में सूचीबद्ध व्यापारी बैंकरों / निवेश बैंकरों के माध्यम से 4% हिस्सा कम करने का प्रस्ताव रखा। बिकवाली होने पर केनरा बैंक की कैन फिन में हिस्सेदारी घट कर 26% रह जायेगी। इस खबर से केनरा बैंक का शेयर मजबूत हुआ है।
बीएसई में केनरा बैंक का शेयर आज 368.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 370.50 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे यह 7.05 रुपये या 1.91% की बढ़ोतरी के साथ 375.40 रुपये पर चल रहा है। साथ ही कैन फिन का शेयर 13.55 रुपये या 2.66% की कमजोरी के साथ 495.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!