शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) को मिले 257.26 करोड़ रुपये के ठेके

इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) को 257.26 करोड़ रुपये के तीन ठेके मिले हैं।

कंपनी को यह ठेके पुनर्जीवन और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन के तहत बेंगलुरु जल आपूर्ति और मल निकास बोर्ड से प्राप्त हुए हैं। इन कार्यों की प्राप्ति से कंपनी की आमदनी में इजाफा और नकदी प्रवाह बेहतर होगा।
उधर बीएसई में इंडियन ह्यूम पाइप का शेयर 442.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 460.25 रुपये पर खुला और 464.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयरों में 8.15 रुपये या 1.84% की तेजी के साथ 450.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!