शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने ऐसे जुटाये 250 करोड़ रुपये

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने शुक्रवार को 22 दिसंबर 250 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त की।

कंपनी ने यह रकम 10 रुपये प्रति वाले 2,500 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके हासिल की। वार्षिक 7.87% ब्याज कर वाले ये डिबेंचर 447 दिनों के बाद 14 मार्च 2019 को परिपक्व होंगे। इंडियाबुल्स हाउसिंग ने इन डिबेंचरों को एनएसई तथा बीएसई पर सूचीबद्ध करने की भी पेशकश की है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर 4.45 रुपये या 0.37% की बढ़त के साथ 1,194.45 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,374.95 रुपये औऱ निचला स्तर 816.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!