शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने किये शेयर आवंटित

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने बीएसई को इक्विटी शेयर आवंटित करने की जानकारी दी है।

बैंक ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2000 के तहत 2 रुपये प्रति वाले 3,00,959 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया। इससे पहले बैंक ने सोमवार को इसी योजना के अंतर्गत 2 रुपये प्रति वाले ही 85,760 इक्विटी शेयर आवंटित किये थे।
उधर बीएसई में शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 318.90 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 1.65 रुपये या 0.52% की बढ़ोतरी के साथ 316.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसके अलावा बैंक के 52 हफ्तों का शिखर 332.30 रुपये औऱ निचला स्तर 224.43 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!