शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) भर रही है 1,000 दैनिक उड़ानें

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) अपने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क पर 1,000 दैनिक उड़ानों वाली भारत की पहली विमानन कंपनी बन गयी है।

इसके अलावा एक और ए320 नियो विमान के साथ कंपनी के कुल बेड़े में 150 विमान हो गये हैं। इंटरग्लोब, एयर इंडिया के बाद 150 विमानों वाली दूसरी कंपनी बनी है। एयर इंडिया के बेड़े में कुल 155 विमान हैं।
दूसरी ओर शुक्रवार को इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 40.85 रुपये या 3.58% की मजबूती के साथ 1,180.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,346.35 रुपये और निचला स्तर 814.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!