शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) में बढ़ी प्रमोटरों की हिस्सेदारी

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) में कंपनी के प्रमोटरों की हिस्सेदारी 12.75% से बढ़ कर 12.905 हो गयी है।

हिस्सेदारी में यह इजाफा शेयरों की वापस खरीद के दौरान हुआ। हाल ही में इन्फोसिस ने पहली बार शेयरों की वापस खरीद प्रक्रिया पूरी की है। दूसरी तरफ बीएसई में मंगलवार के 1,034.35 रुपये के बंद भाव के मुकाबले इन्फोसिस आज लाल निशान में 1,029.00 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बावजूद यह शुरू में ही तेजी से ऊपर चढ कर अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर (1,045.00 रुपये) से कुछ कम 1,038.85 रुपये तक चढ़ा। करीब 10.20 बजे यह 2.85 रुपये या 0.28% की मजबूती के साथ 1,037.20 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!