शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिस्सा खरीदने की खबर से चढ़ा जीटीपीएल हैथवे (GTPL Hathway) का शेयर

आज जीटीपीएल हैथवे (GTPL Hathway) के शेयर में 4% से अधिक मजबूती आयी है।

कंपनी ने अपनी दो सहायक कंपनियों की हिस्सेदारी खरीदने का निर्णय लिया है। जीटीपीएल हैथवे, जीटीपीएल सूरत टेलेलिंक की शेष 49% और जीटीपीएल अहमदाबाद केबल नेटवर्क में अतिरिक्त 23.5% हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी के पास जीटीपीएल अहमदाबाद केबल नेटवर्क का पहले से 51% हिस्सा है।
बीएसई में जीटीपीएल हैथवे के शेयर ने 157.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 161.00 रुपये पर शुरुआत की और 165.30 रुपये के शिखर तक पहुँचा। करीब 1 बजे यह 6.50 रुपये या 4.13% की मजबूती के साथ 164.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!