शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने किये डिबेंचर आवंटित

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने शुक्रवार को 10,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किया।

कंपनी ने 10 लाख रुपये प्रति वाले इन डिबेंचरों को आवंटित करके 1,000 करोड़ रुपये जुटाये। इंडियाबुल्स हाउसिंग द्वारा आवंटित किये गये डिबेंचरों पर 8.12% वार्षिक ब्याज दर है। पाँच वर्ष बाद ये डिबेंचर 29 दिसंबर 2022 को परिपक्व होंगे।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर 3.95 रुपये या 0.33% की कमजोरी के साथ 1,194.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 1,374.95 रुपये और निचला स्तर 636.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!