शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की दिसंबर बिक्री में 10.3% बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की दिसंबर बिक्री में 10.3% बढ़त दर्ज की गयी है।

कंपनी ने दिसंबर 2017 में वाहनों की कुल 1,30,066 इकाई बेचीं, जिनमें घरेलू बाजार में 1,19,286 इकाई बेचने के साथ ही 10,780 इकाइयों का निर्यात शामिल है। इसकी तुलना में दिसंबर 2016 में मारुति ने 1,17,908 इकाई वाहन बेचे थे, जिनमें 1,06,414 इकाइयों की घरेलू बिक्री के साथ ही 11,494 इकाइयों का निर्यात शामिल था।
उधर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 9,731.35 रुपये के पिछले बंद स्तर कं मुकाबले आज 9,749.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 11 बजे यह 14.85 रुपये या 0.15% की तेजी के साथ 9,746.20 रुपये के भाव पर चल रहा है। (01 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख