शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफा वसूली के कारण टुटा रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का शेयर

लगातार चार दिनों तक आयी जोरदार बढ़त के बाद आज रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में गिरावट दिख रही है।

पिछले चार सत्रों में 100% से अधिक चढ़ने के बाद आज रिलायंस कम्युनिकेशंस में मुनाफावसूली का दबाव साफ देख जा सकता है। बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 36.22 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज भी मजबूती के साथ 37.45 रुपये पर खुला। मगर तीखी गिरावट के कारण यह 33.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। हालाँकि इसके बाद इसने थोड़ी वापसी की है। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.77 रुपये या 2.13% की कमजोरी के साथ 35.50 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (01 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!