शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शिपिंग कॉर्प (Shipping Corp) ने बेचा जलयान

सरकारी कंपनी शिपिंग कॉर्प (Shipping Corp) ने अपना एक जलयान बेच दिया है।

कंपनी ने अपने एम.टी ए के आजाद नामक जलयान की बिकवाली की है। मगर इस खबर का शिपिंग कॉर्प के शेयर पर कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है।
बीएसई में शिपिंग कॉर्प के शेयर ने 94.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 94.50 रुपये के भाव पर शुरुआत की। कारोबार के दौरान 95.80 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब पौने 2 बजे शिपिंग कॉर्प के शेयरों में 0.25 रुपये या 0.26% की हल्की मजबूती के साथ 94.95 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (01 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!