शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) को एनएचएआई ने सौंपा कार्य

हैदराबाद में स्थित इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ठेका दिया है।

एनएचएआई से मिले 583 करोड़ रुपये मूल्य के ठेके के तहत कंपनी एनएच-42 के कटक अंगुल भाग की मरम्मत और उन्नयन करेगी। ठेका मिलने की खबर से गायत्री प्रोजेक्ट्स का शेयर 52 सप्ताह के ऊपरी भाव तक पहुँचा।
बीएसई में गायत्री प्रोजेक्ट्स के शेयर ने 226.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 227.00 रुपये के भाव पर शुरुआत की औऱ कारोबार के दौरान 234.50 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। करीब 2.25 बजे कंपनी के शेयरों में 5.80 रुपये या 2.56% की तेजी के साथ 232.20 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (01 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!