शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने नहीं किया एमसीएलआर में बदलाव

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने जनवरी के लिए मौजूदा एमसीएलआर में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

बैंक की एमसीएलआर 7.70-8.10% के दायरे में ही बरकरार रहेंगी। हालाँकि सरकारी बैंक ने आधार दर को 30 आधार अंक घटा कर 8.65% कर दिया है। साथ ही बेंचमार्क प्रमुख ऋण दर को भी 30 आधार अंक घटा कर 13.40% कर दिया है।
दूसरी तरफ बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर ने 309.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 310.00 रुपये के भाव पर शुरुआत की और कारोबार के दौरान 312.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 2.45 रुपये या 0.79% की कमजोरी के साथ 307.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। (01 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!