शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इन्फोसिस, ओएनजीसी, लार्सन ऐड टुब्रो, ऐक्सिस बैंक और टीवीएस मोटर

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, ओएनजीसी, लार्सन ऐड टुब्रो, ऐक्सिस बैंक और टीवीएस मोटर शामिल हैं।

इन्फोसिस - सलिल एस पारेख मंगलवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे।
ओएनजीसी - ओएनजीसी ने अपनी प्रमुख मुंबई हाई फील्ड के पश्चिम में एक महत्वपूर्ण तेल और गैस क्षेत्र की खोज की है।
लार्सन ऐड टुब्रो - कंपनी को 2,100 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
गयात्री प्रोजेक्ट्स - गयात्री प्रोजेक्ट्स को एनएचएआई से 583 करोड़ रुपये का कार्य मिला।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी - जयप्रकाश पावर की 500 मेगावाट वाली बीना थर्मल ऊर्जा परियोजना के अधिग्रहण की योजना बंद हुई।
जेएम फाइनेंशियल - कंपनी ने विभिन्न माध्यमों से 650 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी माँगी।
लवेबल लिंगरी - कंपनी 08 से 19 जनवरी तक शेयरों की वापस खरीद करेगी।
ऐक्सिस बैंक - गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर की श्रंख्ला 21 के लिए ब्याज का भुगतान किया।
टीवीएस मोटर - कंपनी की दिसंबर बिक्री 39% बढ़ी।
गेल - गेल ने दूसरा सबसे बड़ा छत सौर संयंत्र शुरू किया।
वीडियोकॉन - एसबीआई आज से 12 बकाएदारों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करेगा। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!