शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की दिसंबर बिक्री में 30% बढ़त

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की दिसंबर बिक्री में सालाना आधार पर 30% बढ़त हुई है।

कंपनी ने दिसंबर 2016 में 2,25,529 वाहनों के मुकाबले दिसंबर 2017 में 2,92,547 वाहन बेचे। इनमें बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री 1,19,725 इकाई से 25% बढ़ कर 1,49,509 इकाई औऱ निर्यात 1,05,804 इकाई से 35% अधिक 1,43,038 इकाई रहा। उधर बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 3,293.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 3,314.85 रुपये पर खुला है। मगर कमजोरी के कारण सुबह 10 बजे के करीब यह 0.11% की हल्की गिरावट के साथ 3,289.85 रुपये पर पहुँच गया है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख