शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गेल (GAIL) ने किया दूसरे सबसे बड़े छत सौर संयंत्र का शुभारंभ

सरकारी कंपनी गेल (GAIL) ने पाटा, उत्तर प्रदेश में स्थित अपने पेट्रोरसायन परिसर में देश का दूसरा सबसे बड़ा छत सौर ऊर्जा संयत्र शुरू किया है।

5.76 मेगावाट क्षमता वाला यह संयंत्र 65,000 वर्ग फीट वाले भंडारण गृह की पूरी छत पर फैला है। इससे कंपनी को कार्बन नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।
उधर बीएसई में गेल का शेयर 499.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 500.50 रुपये पर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब इसमें गिरावट आनी शुरू हुई और तब से यह हरे निशान में नहीं आ सका है। करीब 11.50 बजे गेल 3.20 रुपये या 0.64% की कमजोरी के साथ 496.75 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!