शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की दिसंबर बिक्री में 79% की जोरदार बढ़त

शानदार बिक्री नतीजों से अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर में 3% से अधिक मजबूती आयी है।

अशोक लेलैंड ने दिसंबर 2016 में बेचे गये कुल 10,731 वाहनों की तुलना में 2017 की समान अवधि में कुल 19,252 वाहनों की बिक्री की। इनमें कंपनी के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 1,949 इकाई से 69% बढ़ कर 3,303 इकाई और मध्यम तथा भारी वाहनों की बिक्री 8,782 इकाई से 82% बढ़त के साथ 15,950 इकाई रही।
उधर बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 118.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 119.00 रुपये पर खुला और 12.10 बजे के आस-पास 1230.00 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे अशोक लेलैंड के शेयरों में 3.70 रुपये या 3.11% की मजबूती के साथ 122.55 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख