शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूको बैंक (UCO Bank) करेगा केंद्र सरकार को शेयर जारी

यूको बैंक (UCO Bank) के निदेशक मंडल ने केंद्र सरकार को इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है।

बैंक वरीयता के आधार पर सरकार को 1,375 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगा। यह योजना सरकार के पीएसयू बैंकों के पुनर्पूंजीकरण कार्यक्रम का ही हिस्सा है। दूसरी तरफ बीएसई में यूको बैंक का शेयर 30.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 30.50 रुपये के स्तर पर खुला और 31.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2.25 बजे के आस-पास यूको बैंक के शेयरों में 0.20 रुपये या 0.66% की मजबूती के साथ 30.55 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!