शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्राई (TRAI) ने दिया रियालंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communication) उपभोक्ताओं को एक और महीना

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने रियालंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communication) के उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर किसी और नेटवर्क में पोर्ट करवाने के लिए एक महीने की और मोहलत दी है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस के उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर 2017 तक दूसरे नेटवर्क से जुड़ने का समय दिया गया था, जिसे अब 31 जनवरी 2018 तक बढ़ा दिया गया है। रिलायंस ने पिछले महीने ही 2जी इंटरनेट सेवा रोक दी हैं। इसकी जानकारी कंपनी को उन सभी उपभोक्ताओं को मैसेज के जरिये देनी होगी, जिन्होंने अभी तक न कंपनी की 4जी सेवा ली है और न ही किसी दूसरे नेटवर्क में पोर्ट करवाया है। किसी भी उपभोक्ता द्वारा अन्य नेटवर्क में अपना नंबर हस्तांतरित करने के आवेदन पर एक यूनीक पोर्टिंड कोड जारी किया जाता है।
दूसरी तरफ बीएसई में रियालंस कम्युनिकेशंस का शेयर 32.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 31.65 रुपये के स्तर पर खुला और 32.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.85 रुपये या 5.72% की कमजोरी के साथ 30.50 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!