शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और सैमसंग (Samsung) ने मिलाया हाथ

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) के साथ समझौता किया है।

करार के तहत दोनों कंपनियाँ मिल कर उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर 4जी स्मार्टफोन मुहैया करेंगी। एयरटेल का यह कदम इसकी 'मेरा पहला स्मार्टफोन' शुरुआत का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी मोबाइल निर्माताओं के साथ मिल कर सस्ते स्मारफोनों का खुला ईकोसिस्टम बनाना चाहती है। एयरटेल और सैमसंग के बीच हुए करार के अनुसार सैमसेंग की जे सीरीज (J-Series) के चार मशहूर मोबाइलों, जे2 (2017), जे5 प्राइम, जे7 प्राइम और जे7 प्लस, को आकर्षक कैशबैक ऑफर के साथ उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध किया जायेगा। ये सभी स्मार्टफोन एयरटेल के 199 रुपये वाले विशेष रिचार्ज के साथ मिलेंगे, जिसमें कंपनी असीमित मुफ्त कॉल और 1 जीबी इंटरनेट प्रति दिन देगी।
उपभोक्ताओं को हर मोबाइल पर 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा, जिसका भुगतान 24 महीनों के दौरान किया जायेगा। पहले 12 महीनों में कुल 2,500 रुपये का रीचार्च करवाने वाले उपभोक्ता 300 रुपये की पहली किस्त प्राप्त करने के लिए योग्य होंगे, जबकि अगले 12 महीनों में भी समान मूल्य के रीचार्ज पर उपभोक्ताओं को 1,200 रुपये की दूसरी किस्त मिलेगी। इस समय जे2 (2017) का बाजार मूल्य 6,990 रुपये, जे5 प्राइम का 11,990 रुपये, जे7 प्राइम का 13,900 रुपये और जे7 प्लस का 19,900 रुपये है।
उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 518.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 520.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 526.50 रुपये के स्तर तक ऊपर गया। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 5.50 रुपये या 2.26% की मजबूती के साथ 249.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!