शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने मिलाया अमेरिकी कंपनी से हाथ

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने अमेरिकी कागज रहित मूल्यांकन कंपनी वालजेनेसिस के साथ समझौता किया है।

इन्फोसिस ने व्यवसाय के विस्तार हेतू हेल्थकेयर और जैव-विज्ञान क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए यह साझेदारी की है। करार के मुताबिक दवा और बायोटेक उद्योगों के लिए इन्फोसिस वालजेनेसिस के 'वैलीडेशन लाइफसाइकिल मैनेजमेंट सिस्टम' (वीएलएमएस) को एकीकृत करेगी, जिसे सुरक्षित क्लाउड क्षेत्र में वितरित किया जायेगा।
उधर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में सपाट 1,015.30 रुपये पर खुला और करीब सवा 10 बजे 1,026.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। मगर इसके फौरन बाद ही इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी। 12.05 बजे के आस-पास इन्फोसिस 7.00 रुपये या 0.89% की कमजोरी के साथ 1,008.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!