शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

5% से अधिक उछला रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का शेयर

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में 5% से अधिक की मजबूती आयी है।

खबर है कि चाइना डेवलपमेंट बैंक कंपनी के खिलाफ दिवालिया आवेदन न दाखिल करने पर विचार कर रहा है। दरअसल चाइना डेवलपमेंट बैंक को रिलायंस से कुछ राशि प्राप्त हुई है और कंपनी की तरफ पेश किये गये सौदे यह खुश भी है। हालाँकि इस खबर के संबंध में बीएसई ने कंपनी से सफाई बी माँगी है।
उधर बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 33.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 34.70 रुपये पर खुला और 11.05 बजे के करीब 36.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 12.40 बजे के आस-पास रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 1.80 रुपये या 5.40% की तेजी के साथ 35.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!