शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने नहीं किया एमसीएलआर में परिवर्तन

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपनी वर्तमान एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया है।

बैंक की 07 जनवरी से प्रभावी दरों में पहले की तरह ओवर्नाइट के लिए 8.05%, एक महीने के लिए 8.10%, 3 महीनों के लिए 8.15%, 6 महीनों के लिए 8.25%, 1 साल के लिए 8.30%, 3 साल के लिए 8.45% और 5 साल के लिए 8.60% एमसीएलआर ही बरकरार रहेगी। इससे पहले दिसंबर में भी बैंक ने इन दरों में कोई संशोधन नहीं किया था। उधर बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में गिरावट का रुख है।
बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 163.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 165.05 रुपये पर खुला। 166.45 रुपये के ऊपरी स्तर पर पहुँचने के बाद यह जमा नहीं रह सका और इस शेयर में गिरावट आनी शुरू हो गयी। 12.50 बजे के करीब बैंक का शेयर 1.65 रुपये या 1.01% की कमजोरी के साथ 162.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!