शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) का कुल व्यापार हुआ 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) का कुल व्यापार 11 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुँच गया है।

123 साल पुराने देश के दूसरे सबसे बड़े पीएसयू बैंक का अगला लक्ष्य मुनाफे की ओर होगा। इस समय बैंक का पूँजी पर्याप्तता अनुपात जरूरी 8% के मुकाबले 9% से अधिक है। साथ ही इसने 1 जनवरी से कुछ सावधि जमाओं पर 1.25% तक ब्याज दर बढ़ायी है।
उधर बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 176.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 180.90 रुपये पर खुला। 175.40 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद पौने 2 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 0.30 रुपये या 0.17% की कमजोरी के साथ 176.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!