शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी को ओएनजीसी से मिला ठेका

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग (L&T Hydrocarbon Engineering) को ओएनजीसी (ONGC) से 1,483 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन और ओएनजीसी के बीच 'बेसिन डेवलपमेंट 3 वेल प्लैटफॉर्म ऐंड पाइपलाइन प्रोजेक्ट' के लिए अपतटीय समझौता हुआ है। करार के तहत कंपनी को भारत में पश्चिमी अपतटीय बेसिन में तीन नये वेलहेड प्लेटफार्म, 23-किलोमीटर सबसी (Subsea) पाइपलाइन, कंपोजिट सबसी पावर केबल, नौ मौजूदा प्लेटफार्मों पर सुधार कार्य और एक मौजूदा प्लेटफार्म पर क्लैम्प ऑन कार्य सौंपा गया है।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर शुक्रवार को 0.90 रुपये या 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 1,314.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,328.80 रुपये और निचला स्तर 917.79 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!