शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) को मिला दूरसंचार कंपनी से ठेका

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) को बेल्जियम (Belgium) की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी प्रॉक्सिमस (Proximus) से ठेका मिला है।

इन्फोसिस को यह ठेका व्यापार सुधार कार्यक्रम 'एक्साइट' लागू करने के लिए प्राप्त हुआ। आईटी सिस्टम, प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करने और उद्धरण, बिक्री, ऑर्डर, बिलिंग, चालान आदि के लिए बेहतर उपकरणों की तैनाती की जगह इस बहुवर्षीय कार्यक्रम से प्रोफेशनल सेवा बाजार में प्रॉक्सिमस की स्थिति मजबूत होगी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को इन्फोसिस का शेयर 3.20 रुपये या 0.32% की गिरावट के साथ 1,012.10 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,046.10 रुपये और निचला स्तर 661.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!