शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance) के प्रीमियम में 20% इजाफा

चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance) का प्रीमियम 20% बढ़त के साथ 16,800 करोड़ रुपये रहा।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में देश की सबसे बड़ी बीमाकर्ता कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस का प्रीमियम 14,000 करोड़ रुपये रहा था। वहीं पहली छमाही में इसका लाभ पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 161% की शानदार बढ़त के साथ 1,248 करोड़ रुपये रहा। न्यू इंडिया एश्योरेंस का कुल मूल्य 37,000 करोड़ रुपये है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को न्यू इंडिया एश्योरेंस का शेयर 2.85 रुपये या 0.46% की बढ़त के साथ 625.30 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 749.00 रुपये और निचला स्तर 534.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!