शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डेन नेटवर्क्स (Den Networks) करेगी 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

भारत की सबसे बड़ी केबल नेटवर्क कंपनी डेन नेटवर्क्स (Den Networks) ने वीबीएस डिजिटल (VBS Digital) में 51% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है।

यह सौदा नकद 2.64 करोड़ रुपये में किया गया है। वीबीएस डिजिटल उत्तर प्रदेश में केबल नेटवर्क का संचालन करती है, जिसमें हिस्सेदारी खरीदने से डेन नेटवर्क की राज्य में स्थिति मजबूत होगी। बता दें कि डेन नेटवर्क्स दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड सहित 13 राज्यों में मौजूद है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को डेन नेटवर्क्स का शेयर 1.00 रुपये या 0.92% की बढ़त के साथ 109.85 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 118.00 रुपये और निचला स्तर 65.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!