शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्तम गैल्वा (Uttam Galva) का घाटा हुआ कम, शेयर में हल्की तेजी

उत्तम गैल्वा (Uttam Galva) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 179.96 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी 257.28 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इस दौरान कंपनी की आमदनी में भारी गिरावट दर्ज की गयी। उत्तम गैल्वा की शुद्ध आमदनी 1,035.61 करोड़ रुपये के मुकाबले 35.60% की गिरावट के साथ 666.90 करोड़ रुपये रह गयी। हालाँकि घाटा कम होने से इसके शेयर में थोड़ मजबूती दिख रही है। बीएसई में कंपनी का शेयर 21.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 22.00 रुपये पर खुला है। साढ़े 9 बजे के आस-पास यह 0.10 रुपये या 0.46% की बढ़त के साथ 21.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!