शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अबान ऑफशोर (Aban Offshore) ने एकबारगी निपटान में रखा 3,800.70 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

अबान ऑफशोर (Aban Offshore) ने 17 बैंकों के सामने एकबारगी निपटान में 3,800.70 करोड़ रुपये का भुगतान करने की पेशकश की है।

हालाँकि कंपनी पर 12,669 करोड़ रुपये का कर्ज है। खबर है कि बैंक कंपनी के साथ लगातार बात कर रहे हैं, मगर अभी उन्होंने इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया है। गौरतलब है कि अबान ऑफशोर आरबीआई द्वारा जारी की गयी उन 28 कंपनियों की दूसरी सूची में शामिल हैं, जो बड़े कॉर्पोरेट बकायेदारों में शामिल हैं।
उधर बीएसई में अबान ऑफशोर का शेयर 215.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 218.00 रुपये पर खुला है। 12.10 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 1.15 रुपये या 0.53% की मजबूती के साथ 216.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!