शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

7% से अधिक उछला पुंज लॉयड (Punj Lloyd) का शेयर

निर्माण कंपनी पुंज लॉयड (Punj Lloyd) के शेयर में आज 7% से ज्यादा की मजबूती आयी है।

खबर है कि कंपनी ने लीबिया (Libya) की सरकारी तेल कंपनी सिरते ऑयल (Sirte Oil) से बकाया 1,300 करोड़ रुपये वसूलने के लिए इसके खिलाफ आर्बिट्रेशन (Arbitration) की शुरुआत की है। पुंज लॉयड का कहना है कि सिरते ऑयल ने गैस पाइपलाइनें बिछाने के लिए एक करार का विस्तार किया था। मगर देश में 2011 में शुरू हुए गृह युद्ध के कारण निर्माण में देरी हुई। कंपनी ने मध्यस्थता के लिए इंटरनेशनल वाणिज्य चैंबर (आईसीसी) का रुख किया है।
दूसरी ओर बीएसई में पुंज लॉयड का शेयर 26.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 26.50 रुपये पर खुला और 28.35 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे यह 1.95 रुपये या 7.50% की तेजी के साथ 27.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!