शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

16% से अधिक उछला अबान ऑफशोर (Aban Offshore) का शेयर

अबान ऑफशोर (Aban Offshore) के शेयर में आज 16% से अधिक की जबरदस्त उछाल दर्ज की गयी है।

बीएसई में अबान ऑफशोर का शेयर 218.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 221.70 रुपये पर खुला। 256.25 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयरों में 35.25 रुपये या 16.15% की मजबूती के साथ 253.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। हाल ही में अबान ऑफशोर के प्रमोटरों ने 17 बैंकों के सामने 200 करोड़ डॉलर के ऋण के बदले 60 करोड़ डॉलर के एकबारगी भुगतान की पेशकश की है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!