शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) खरीद सकती है कि जय कॉर्प (Jai Corp) की हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) नवी मुंबई विशेष आर्थिक क्षेत्र (NMSEZ) में जय कॉर्प (Jai Corp) की 24% हिस्सेदारी खरीदने के लिए वार्ता कर रही है।

यह खरीदारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की निजी इन्वेस्टमेंट फर्म से की जायेगी। सौदा पूरा होने की स्थिति में रिलायंस इंडस्ट्रीज 48.1% हिस्सेदारी के साथ नवी मुंबई विशेष आर्थिक क्षेत्र की सबसे बड़ी शेयरधारक बन जायेगी। उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज 941.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 941.75 रुपये पर खुलने के बाद करीब 10.40 बजे 2.10 रुपये या 0.22% की कमजोरी के साथ 939.40 रुपये पर है। वहीं जय कॉर्प 15.00 रुपये या 7.39% की मजबूती के साथ 218.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!