शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बढ़ाये वाहनों के दाम

प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने विभिन्न वाहन मॉडलों की कीमतों में 1,700 रुपये से 17,000 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक की वृद्धि की है।

नयी कीमतें 10 जनवरी 2018 से प्रभावी हैं। मारुति ने लागत को नियंत्रण में रखने के लिए वाहनों की कीमतों में इजाफा किया है। मारुति के अलावा महिंद्रा सहित विभिन्न कार निर्माता कंपनियों ने पिछले महीने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए अपने वाहनो के दाम बढ़ाने का ऐलान किया था।
दूसरी ओर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 9,384.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 9,400.00 रुपये पर खुल कर 9,441.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 11.50 बजे कंपनी के शेयरों में 13.80 रुपये या 0.15% की हल्की गिरावट के साथ 9,370.35 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!