शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) के अक्टूबर-दिसंबर मुनाफे में 4.55% गिरावट दर्ज

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) के मुनाफे में 4.55% की हल्की गिरावट आयी है।

कंपनी का मुनाफा 57.79 करोड़ रुपये से घट कर 55.16 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इसकी मदनी में इजाफा हुआ। बजाज क़र्प की कुल आमदनी 200.65 करोड़ रुपये से 5.92% अधिक 212.53 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में बजाज कॉर्प का शेयर 495.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 505.00 रुपये पर खुला और 525.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 16.30 रुपये या 3.29% की तेजी के साथ 512.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!