शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस कारण होगी बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के निदेशक मंडल की बैठक

सरकारी ऋणदाता बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के निदेशक समूह की बैठक 20 जनवरी को होगी।

उस बैठक में वित्त जुटाने पर विचार किया जायेगा। हाल ही में केंद्र सरकार ने बैंक में 2,257 करोड़ रुपये का निवेश किया है। केंद्र सरकार ने 24 अक्टूबर को एनपीए से ग्रस्त सरकारी बैकों के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की थी।
उधर बीएसई में बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 164.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली मजबूती के साथ 165.50 रुपये पर खुला और 167.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 1.15 रुपये या 0.70% की मजबूती के साथ 166.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!