शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) को मिला ठेका, शेयर मजबूत

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) को सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) से ठेका मिला है।

कंपनी को 567 करोड़ रुपये मूल्य के ठेके के तहत एनटीपीसी के झज्जर विद्युत संयंत्र में निकास गैसों से सल्फर डाइऑक्साइड को अलग करने के लिए एक प्रणाली तैयार करनी है। एनटीपीसी झज्जर विद्युत संयंत्र में 500 मेगावाट की तीन इकाइयों का संचालन करती है।
उधर बीएसई में रिलायंस इन्फ्रा का शेयर गुरुवार के 564.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 565.20 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 6.40 रुपये या 1.13% की बढ़त के साथ 571.15 रुपये पर चल रहा है। वहीं एनटीपीसी 0.45 रुपये या 0.26% की मजबूती के साथ 173.55 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!