शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत और यूरोप में बढ़ी टाटा स्टील (Tata Steel) की बिक्री

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत और यूरोप में टाटा स्टील (Tata Steel) के उत्पादन और बिक्री में बढ़त हुई है।

भारत में टाटा स्टील का उत्पादन पिछले कारोबारी साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 31.6 लाख टन के मुकाबले वित्त वर्ष 2017-18 की समान अवधि में 32.6 लाख टन रहा, जबकि बिक्री 29.9 लाख टन से बढ़ कर 33.0 लाख टन रही। वहीं यूरोप में कंपनी का उत्पादन 26.4 लाख टन की तुलना में 26.7 लाख टन और बिक्री 23.3 लाख टन से बढ़ कर 2.39 लाख टन रही। हालाँकि दक्षिण-पूर्वी एशिया में कंपनी का उत्पादन और बिक्री दोनों घटे। कंपनी का उत्पादन इस क्षेत्र में 5.8 लाख टन के मुकाबले 5.6 लाख टन और बिक्री 6.5 लाख टन से घट कर 6.2 लाख टन रही।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर गुरुवार के 771.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 771.20 रुपये पर खुला। शुरुआती सत्र में ही 776.45 रुपये का ऊपरी भाव छूने के बाद करीब 1.35 बजे कंपनी के शेयरों में 4.65 रुपये या 0.60% की कमजोरी के साथ 767.60 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!