शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी घटने के बावजूद 28.77% बढ़ा एचटी मीडिया (HT Media) का लाभ

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2017 की समान तिमाही में एचटी मीडिया (HT Media) का मुनाफा 28.77% बढ़ा।

कंपनी का शुद्ध लाभ 106.36 करोड़ रुपये से बढ़ कर 136.96 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि इस दौरान एचटी मीडिया की शुद्ध आमदनी 649.89 करोड़ रुपये 3.77% घट कर 625.37 करोड़ रुपये रह गयी। लाभ में इजाफे से कंपनी का शेयर भी मजबूत हुआ है।
बीएसई में एचटी मीडिया का शेयर गुरुवार के 110.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 111.95 रुपये पर खुला और 117.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे एचटी मीडिया के शेयरों में 4.00 रुपये या 3.61% की कमजोरी के साथ 114.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!