शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक बैंक (Karnakata Bank) के मुनाफे में 27.6% इजाफा

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कर्नाटक बैंक (Karnakata Bank) का मुनाफा 27.6% अधिक रहा।

पिछले कारोबारी वर्ष की तीसरी तिमाही के 68.5 करोड़ रुपये के मुकाबले बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ कर 87.4 करोड़ रुपये रह गया। बैंक के लाभ में वृद्धि शुद्ध ब्याज आय, परिचालन आय और अन्य आय में बढ़त के कारण हुई। कर्नाटक बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 376.5 करोड़ रुपये से 20% की बढ़तोरी के साथ 451.6 करोड़ रुपये हो गयी। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक की शुद्ध एनपीए 3.04% से घट कर 2.85% रह गयी। उधर बीएसई में शुक्रवार को कर्नाटक बैंक का शेयर 4.30 रुपये या 2.64% की मजबूती के साथ 167.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 181.15 रुपये और निचला स्तर 112.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!