शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने इसलिए स्थगित की क्यूआईपी (QIP) योजना

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने क्यूआईपी (QIP) के माध्यम से इक्विटी शेयर जारी करके 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को स्थगित कर दिया है।

खबर है कि केंद्र सरकार बैंक में बॉन्डों के माध्यम 2,257 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसके कारण बैंक को इस वित्त वर्ष में औऱ धन की जरूरत नहीं होगी। अंतिम बार बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले साल नवंबर में एटी-1 बॉन्ड जारी करके 500 करोड़ रुपये जुटाये थे।
उधर बीएसई में बैंक ऑफ इंडिया 163.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 162.10 रुपये पर खुला। लाल निशान में खुलने के बाद यह साढ़े 10 बजे के आस-पास 165.00 रुपये तक चढ़ा, मगर इसके बाद से लगातार कमजोर हुआ। करीब 12.50 बजे यह 0.50 रुपये या 0.31% की हल्की कमजोरी के साथ 162.70 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!