शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट लाइफ (Jubilant Life) के शेयर में 2% से अधिक मजबूती

जुबिलेंट लाइफ (Jubilant Life) को भरूच, गुजरात में कीटनाशक उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए पर्यावरण संबंधित मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी 32,350 टन प्रति वर्ष क्षमता वाली इस इकाई की स्थापना के लिए 250 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। जुबिलेंट लाइफ का नया संयंत्र 16,000 वर्ग फीट में फैला होगा।
उधर बीएसई में जुबिलेंट लाइफ 797.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 824.00 रुपये पर खुला और 833.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 18.05 रुपये या 2.26% की तेजी के साथ 815.65 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!