शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को प्राप्त हुए 1,095 करोड़ रुपये के ठेके

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को विभिन्न देशों और व्यापारों में कुल 1,095 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त हुए हैं।

इनमें भारत, सार्क देश, मध्य पूर्व और अमेरिका में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन के लिए 800 करोड़ रुपये, रेलवे में 168 करोड़ रुपये, सिविल में 35 करोड़ रुपये और केबल व्यापार में 92 करोड़ रुपये का कार्य शामिल है।
उधर बीएसई में केईसी इंटरनेशनल 376.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 379.65 रुपये पर खुला और 387.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयरों में 7.55 रुपये या 2.01% की मजबूती के साथ 383.70 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!